कृपया इस दस्तावेज ग़लतनामा का मानदंड-संबन्धी निर्देश के लिये उल्लेख करे ।
यह दस्तावेज इन गैर-मानदंड-संबन्धी रूपाकार में भी उपलब्ध है : झिप फाईल।.
यह भी देखें अनुवाद।
पूर्ण कोशिश के बावजूद इस दस्तावेज के हिंदी अनुवाद के दौरान कुछ चूक एवं गलतीयॉ हो सकती हैं | कॉपीराइट © 2007 डब्लु थ्री सी (W3C)® (MIT, ERCIM, Keio), और OASIS । सर्वाधिकार सुरक्षित ।
डब्लु थ्री सी (W3C) देयता , ट्रेडमार्क और दस्तावेज़ उपयोग नियम लागू होते हैं ।
कंप्यूटर ग्राफिक्स मेटाफाईल (Computer Graphics Metafile), यह एक आईएसओ (ISO) मानक है, जिसे २-डी वेक्टर और मिश्रित वेक्टर / रेखापुंज ग्राफिक्स की विनिमय के लिये परिभाषित किया गया है । "वेब सीजीएम" (WebCGM) यह "सीजीएम" (CGM) का प्रोफ़ाइल है जो वेब जोड़ने और तकनीकी चित्रण में वेब अनुप्रयोगों तथा इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज, भूभौतिकीय डाटा दृश्य, और इसी तरह के क्षेत्रों के लिए अनुकूलित है ।यह सर्व प्रथम (१.०) १९९९ में प्रकाशित हुआ और दूसरे इरेटा रिलीज २००१ में, "वेब सीजीएम" (WebCGM) ने "सीजीएम" (CGM ) के विभिन्न दृष्टिकोणों को, जिनका उपयोग वेब दस्तावेज़ आवेदन में होता है, जोडा है । इसलिए यह महत्वपूर्ण प्रमुख प्रयोक्ताओं और आयएसओ सीजीएम (ISOCGM) मानक के कार्यान्वयनकर्ताओं के बीच समझौते का प्रतिनिधित्व करता है ।
वेब सीजीएम २.० (WebCGM 2.0) में डीऑएम (DOM) एपीआय (API) विनिर्देश वेब सीजीएम ऑब्जेक्ट्स (WebCGM objects) को प्रोग्रामेटीक ऍक्सेस देता है तथा एक्सएमएल कमपॅनियन फ़ाइल (XML Companion file) एक्ससीएफ (XCF) आर्किटेक्चर विनिर्देश का गैर-चित्रमय मेटाडेटा के एक्सटर्नलायझेशन के लिए उपयोग होता है । इसके साथ वेब सीजीएम २.० (WebCGM 2.0) वेब सीजीएम १.० (WebCGM 1.0) के चित्रमय और बुद्धिमान कन्टेन्ट का उपयोग करते हुए कार्यशीलता देता है जिसका पूर्वानुमान वेब सीजीएम १.० वेब सीजीएम १.० (WebCGM 1.0) के लिये किया गया था, किन्तु मानक तथा उसके कार्यान्वयन इसके उपयोगकर्ताओं तक शीघ्र पहुंचाने हेतु इसे स्थगित किया गया ।
डिज़ाइन मानदंडों का लक्ष्य चित्रमय अभिव्यंजक शक्ति तथा सादगी और इम्प्लिमेन्टेबिलिटी के बीच संतुलन बनाना है । मानकीकृत मेटाडेटा का एक छोटा लेकिन ताकतवर सेट वेब सीजीएम (WebCGM) चित्र कन्टेन्ट में हायपरलिंकिंग तथा दस्तावेज़ नेविगेशन, चित्र संरचना तथा लेयेरींग, खोज तथा प्रश्न को सक्षम करने का समर्थन करता है ।
यह अनुभाग प्रकाशन के समय पे इस दस्तावेज़ की स्थिति का वर्णन करता है । अन्य दस्तावेज इस दस्तावेज़ की जगह ले सकते हैं । मौजूदा प्रकाशनों की सूची और तकनीकी रिपोर्ट का ताजा संशोधन डब्लु थ्री सी (W3C) तकनीकी रिपोर्ट सूचकांक at http://www.w3.org/TR/.
यह वेब सीजीएम २.० (WebCGM 2.0) की नसिहत है । यह दस्तावेज़ ग्राफिक्स गतिविधि के एक भाग के रूप में वेब सीजीएम (WebCGM) कार्यदल की उत्पाद है ।
यह विनिर्देश संयुक्त रूप से ओऍसिस (OASIS) तथा डब्लु थ्री सी (W3C) द्वारा उत्पादित किया गया था । यह दोनों संगठनों द्वारा ३० जनवरी, २००७ को प्रकाशित किया गया था । यह एक साथ ओऍसिस (OASIS) मानक और डब्लु थ्री सी (W3C) नसिहत के रूप में प्रकाशित किया गया है | कवर पेज और स्वरूपण अंतर को छोड़कर दोनों दस्तावेजों में बिल्कुल समान कन्टेन्ट है ।
केवल कुछ अपवादों के साथ जैसे सुविधा प्रतिवाद वेब सीजीएम १.० (WebCGM 1.0) कार्यशीलता वेब सीजीएम २.० (WebCGM 2.0) कार्यशीलता का एक सबसेट है | सीजीएम १.० (WebCGM 1.0) नसिहत का प्रकाशन १७ दिसम्बर २००१ को हुआ था तथा वह आज भी वैध विनिर्देश है जो मुख्य रूप से मौजूदा डेटा और आवेदन का समर्थन करता है । वेब सीजीएम २.० (WebCGM 2.0) दर्शक और उपकरण संलेखन को प्रोत्साहित किया जाता है ।
ज्ञात कार्यान्वयन सार्वजनिक कार्यान्वयन रिपोर्ट में दर्ज है ।यह परीक्षण सुइट वेब सीजीएम २.० (WebCGM 2.0) परीक्षण सुइट द्वारा भी उपलब्ध है ।
यह वेब सीजीएम २.० (WebCGM 2.0) संस्करण सभी ज्ञात ग़लतनामोंं को शामिल करता है । परिवर्तन की सूची परिशिष्ट डी-१ में उपल्बध है ।
कृपया इस दस्तावेज़ में हुई गलतियों का विवरण सार्वजनिक ईमेल सूची public-webcgm@w3.org (सार्वजनिक संग्रह ) पे करें । ["आरइसी कमेंट"] ("REC Comment") अपने ईमेल के विषय पंक्ति में लिखें ।
इस दस्तावेज़ की समीक्षा डब्लु थ्री सी (W3C) सदस्यों, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, और अन्य डब्लु थ्री सी (W3C) समूहों और इच्छुक पार्टियों द्वारा की गई है, और इसका डब्लु थ्री सी (W3C) नसिहत के रूप में निर्देशक ने समर्थन किया है । यह एक स्थिर दस्तावेज है और संदर्भ सामग्री के रूप में या किसी अन्य दस्तावेज़ से उद्धृत स्वरुप में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है । विनिर्देश की ओर ध्यान आकर्षित करना और अपने व्यापक तैनाती को बढ़ावा देना यह इस नसिहत के निर्माण करने का w3c की लक्ष्य है । यह कार्यशीलता और वेब की इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाता है ।
इस दस्तावेज़ को ५ फ़रवरी २००४ डब्लु थ्री सी (W3C) पेटेंट नीति के अंतर्गत एक समूह द्वारा संचालित किया गया था । डब्लु थ्री सी (W3C) पेटेंट समूह के डिलिवरेबल्स के संबंध में किए गए खुलासे की सार्वजनिक सूची रखता है; उस पृष्ठ में एक पेटेंट बताने के लिए आवश्यक सारे निर्देश शामिल हैं । एक व्यक्ति जिसे पेटेंट का वास्तविक ज्ञान है तथा उसका मानना है कि उसके वास्तविक ज्ञान में आवश्यक दावा (दावें) मौजूद है उसने डब्लु थ्री सी (W3C) पेटेंट नीति की धारा ६ के अनुसार जानकारी प्रकट करनी चाहिए।
१.० वेब सीजीएम (WebCGM) का परिचय
२.० वेब सीजीएम (WebCGM) अवधारणाएं
३.० वेब सीजीएम (WebCGM) बुद्धिमान कन्टेन्ट
४.० वेब सीजीएम एक्सएमएल कमपॅनियन फ़ाइल (WebCGM XMLl Companion file) एक्ससीएफ (XCF)
५.० वेब सीजीएम डॉक्युमेंट ऑब्जेक्ट मॉडल (डीऑएम)
६.० वेब सीजीएम (WebCGM) प्रोफाइल
७.० कनफॉरमन्स